वरुण धवन, अनिल कपूर व नीतू कपूर को हुआ कोरोना! अटकी जुग-जुग जियो की शूटिंग

वरुण धवन, अनिल कपूर व नीतू कपूर को हुआ कोरोना! अटकी जुग-जुग जियो की शूटिंग
वरुण धवन, अनिल कपूर, किआरा अडवाणी और नीतू कपूर ने कुछ दिन पहले ही अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग शुरू की थी| फैन्स जहाँ चारों को एक साथ देखने को लेकर खुश थे वहीं इसी बीच अब एक बुरी खबर सामने आ गयी है| रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की लीड कास्ट में से 3 कलाकारों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसका कारण फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गयी है|

इतना ही नहीं खबर है की फिल के निर्देशक राज मेहता भी इस खतरनाक वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं| राहत की बाते ये है की फिल्म ककी बाकी कास्ट किआरा अडवाणी और प्राजक्ता कोली का कोरोना टेस्ट फिलहाल नेगेटिव आया है| जुग-जुग जियो की शूटिंग नवम्बर में चंडीगढ़ में शुरू की गयी थी जहाँ से फिल्म के सितारों ने कई तस्वीरें भी साझा की थी जिनमें उन्हें बिना मास्क के भी देखा गया था|

गौरतलब है की जब तक ये सितारे अब सेहतमंद नहीं हो जाते तब तक इस फिल्म का शूट दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा| जुग-जुग जियो एक फिअमिली कॉमेडी फिल्म है जिसमें वरुण धवन और किआरा अडवाणी पहली बार साथ नज़र आएँगे और साथ ही अनिल कपूर व् नीतू कपूर की जोड़ी भी पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखेगी|

End of content

No more pages to load