कार्तिक आर्यन अगले हफ्ते से शुरू करेंगे धमाका की शूटिंग!

कार्तिक आर्यन अगले हफ्ते से शुरू करेंगे धमाका की शूटिंग!
बॉलीवुड के नए चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन किनकी क्यूटनेस पर लड़कियां मरती है वे जल्द ही अपना सीरियस अवतार दिखाने वाले हैं| कार्तिक धमाका करने के लिए तैयार हैं राम माधवानी की आगामी थ्रिलर-ड्रामा फिल्म 'धमाका' में| थोड़े दिन पहले ही फिल्म से कार्तिक आर्यन का पहला पोस्टर सामने आया था जिसमे कार्तिक काफी सीरियस और अलग लुक में में नज़र आए थे और अगले हफ्ते से वे फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं|

कार्तिक आर्यन ने ये जानकारी हाल ही में एक इन्स्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये इशारों-इशारों में दी है| उन्होंने हाल ही में अपनी एक डैशिंग तस्वीर पोस्ट करते हुए कापितों में लिखा "मूह हाथ धोके धमाका शुरू करते हैं अगले हफ्ते से"| देखिए कार्तिक की पोस्ट-



ये पहला मौका होगा जब कार्तिक रोमांस-कॉमेडी ज़ोन से निकल कर थ्रिलर के डिपार्टमेंट में हाथ आजमाते दिखेंगे जिसके लिए उनके फैन्स भी काफी उत्सुक हैं| बता दें की धमाका एक कोरियाई फिल्म 'द टेरर: लाइव' का हिंदी रीमेक है जिसमे कार्तिक के साथ मुख्य अभिनेत्री और बाकी कलाकार कौन होंगे ये जानकारी फ़िलहाल सामने नहीं आई हैं|

End of content

No more pages to load