ऑस्कर को लेकर हुई अनिल कपूर-अनुराग कश्यप की इस बहस ने लिया बड़ा रूप!

ऑस्कर को लेकर हुई अनिल कपूर-अनुराग कश्यप की इस बहस ने लिया बड़ा रूप!
बता दे कि सोशल मीडिया का उपयोग बॉलीवुड सेलेब्स फैन्स का मनोरंजन करने के लिए ही नही करते हैं, बल्कि यहाँ पर वह दूसरे किसी सेलेब से जुबानी जंग भी करते नज़र आते हैं| पिछले काफी दिनों से कंगना रनौत और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर बहुत बड़ा घमासान चल रहा है और सेलेबस के बीच चल रहे विवादों की इस लिस्ट में अब अनिल कपूर और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप का नाम भी जुड़ गया है।

इस सोशल मीडिया जंग की शुरुआत अनिल ने अपने 'दिल धड़कने दो' के सह-कलाकार शेफाली शाह के वेब शो दिल्ली क्राइम से की थी और अनुराग ने उसी को रीट्वीट करते हुए अभिनेता को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी| उनके इस अभद्र व्यवहार पर अनिल कपूर ने भी उनको आड़े-हाथों लेना शुरू कर दिया है| देखिए सभी ट्विट-

















अंत में अनिल ने अपने ट्वीट में निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अनुराग को अपनी आगामी फिल्म के ट्रेलर का ख्याल रखने के लिए कहा जाए। मोटवाने द्वारा निर्देशित, एके बनाम एके एक चरित्रहीन फिल्मकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनुराग द्वारा अभिनीत है, जो एक अभिनेता की बेटी का अपहरण करता है, जिसका किरदार अनिल कपूर निभा रहे हैं|

End of content

No more pages to load