सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान विवादित बयान के बाद मांगी माफ़ी!

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान विवादित बयान के बाद मांगी माफ़ी!
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' में अपने 'रावण' के किरदार को लेकर कुछ बात कही थी जिनकी वजह से वह काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। उसी समय से सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को बॉयकाट करने की मांग हो रही है, अब खबर ये आ रही है कि अभिनेता ने किसी की भवनाओं को दुःख न पहुंचे इसलिए माफ़ी मांग ली है|

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली खान ने हल ही में माफ़ी मांगते हुए कहा है कि, 'मुझे सुनने मैं आया है कि इंटरव्यू में कही गयी बातों से कुछ लोगों की भावनाएं को ठेस पहुंची है| मेरी सोच उनका दिल दुखाने की नही थी, मैं अपने द्वारा कही गई बातों को वापिस लेता हूँ और सभी से माफ़ी मांगता हूँ|" देखिए-



कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें करीना कपूर, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और तैमूर धर्मशाला की सड़कों पर घूमते नज़र आए थे| सैफ अली खान के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म' तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में खलनायक की जबरदस्त भूमिका निभाते दिखाई दिए थे| आने वाले समय में वह प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण के किरदार में नज़र आने वाले हैं| अभी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है लेकिन इसे 11 अगस्त 2022 को रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। इन खबरों के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स काफी ख़ुश नज़र आ रहे हैं और इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं

End of content

No more pages to load