किसान आंदोलन के कारण बीच में रुकी शाहिद कपूर की 'जर्सी' की शूटिंग!

किसान आंदोलन के कारण बीच में रुकी शाहिद कपूर की 'जर्सी' की शूटिंग!
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस समय पंजाब और हरियाणा के किसान कृषि बिल के खिलाफ जोर शोर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में डटे हुए हैं। आज किसानों ने भारत बंद की घोषणा कर रखी थी, जिसका असर आम जनजीवन से लेकर सिनेमा जगत तक सभी पर पड़ा है| हाल ही में खबर मिली है कि इस आंदोलन के चलते बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग रोक दी गई है।

मीडिया खबरों के अनुसार चंडीगढ़ में इस फिल्म की शूटिंग रहती है, जिसको अब किसान आंदोलन के चलते रोक दिया गया है। जब तक पंजाब में हालात सामान्‍य नही हो जाते तब तक देहरादून में इसकी शूटिंग पूरी की जाएगी। देहरादून में शाहिद और मृणाल के रोमांटिक सीन शूट किए जाएगें, शाहिद कपूर कोरोना महामारी के कारण काफी लम्बी छुट्टियों पर चले गए थे और अब कम से कम समय में इसकी शूटिंग को खत्म करना चाहते हैं|

'जर्सी' के बारे में बात करें तो यह एक स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक क्र‍िकेटर को खेल और अपनी निजी जिंदगी से लड़ते हुए दिखाया जाएगा। इस फिल्म में शाहिद उस क्र‍िकेटर की भूमिका निभाएगें, उनके अलावा इसमें मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load