माधवन संग बॉलीवुड डेब्यू करेंगी भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार, ये है टाइटल

माधवन संग बॉलीवुड डेब्यू करेंगी भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार, ये है टाइटल
बॉलीवुड के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस और म्यूज़िक लेबल टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार की बहाना खुशाली कुमार जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं| खुशाली जो की एक फैशन डिज़ाइनर हैं पहले माधवन के साथ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'दही-चीनी' में डेब्यू करने वाली थी मगर वो फिल्म फ़िलहाल ठन्डे बसते में चली गयी है| उसकी जगह अब खुशाली एक थ्रिलर फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारेंगी जिसका टाइटल होगा 'धोका'|

धोका का निर्देशन करेंगे कूकी गुलाटी जो की फिलहाल अभिषेक बच्चन स्टारर "द बिग बुल" की शूटिंग में व्यस्त हैं| खबर है की धोका में खुशाली और माधवन के साथ अपार्शक्ति खुराना भी एक अहम् किरदार में नज़र आएँगे| गौरतलब है की अपार्शक्ति अब तक सिर्फ हलके-फुल्के कॉमिक रोल ही करते आए हैं ऐसे में एक थ्रिलर फिल्म में उन्हें देखना कादी दिलचस्प होगा| धोका की शूटिंग अगले साल जनवरी में मुंबई में शुरू की जाएगी|

बता दें की भूषण कुमार खुशाली और माधवन की पहली फिल्म 'दही चीनी' की स्क्रिप्ट के ख़ास खुश नहीं थे| वे ये सुनिश्चित करना चाहते हैं की खुशाली को बॉलीवुड में एक मज़बूत डेब्यू मिले इसलिए दही-चीनी को होल्ड पर रख के उन्होंने धोका की स्क्रिप्ट को फाइनल किया| खुशाली ने इफ्ल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है वहीँ माधवन फिलहाल नेटफ्लिक्स की सीरीज़ डीकपल्ड की शूटिंग कर रहे हैं जिसके बाद वे धोका की तैयारी शुरू करेंगे|

End of content

No more pages to load