'तेजस' की टीम के साथ इस वजह से भारत के रक्षा मंत्री से मिलने पहुंची कंगना

'तेजस' की टीम के साथ इस वजह से भारत के रक्षा मंत्री से मिलने पहुंची कंगना
हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' को लेकर भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंची थी। अभिनेत्री ने दिल्ली में उनके आवास पर आपनी इस फिल्म की स्क्रिप्‍ट साझा की थी, उन्होंने वायु सेना से भी इसके बरे में कुछ जरूरी परमीशन लीं हैं| इस बात की जानकारी कंगना ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को दी है|

कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, "आज रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह का आशीर्वाद लिया और तेजस की स्क्रिप्‍ट साझा की। वायुसेना के साथ भी स्‍टोरी शेयर की और जरूरी अनुमति लीं। जय हिंद|" अभिनेत्री की इन तस्वीरों को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिए-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना रनौत इस फिल्म में वायुसेना के फाइटर पायलट की भूमिका में नज़र आएंगी। इस फिल्म की कई वर्कशॉप करने के बाद अभिनेत्री ने इसकी ट्रेनिंग भी पूरी कर ली है, कुछ दिनों बाद वह इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं, फिल्म का निर्देशक कार्य सर्वेश मेवाड़ा सम्भाल रहे हैं| कंगना के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load