अमिताभ बच्चन बोले 'दीवार फिल्म के इस डायलॉग को कभी नही भुला सकता!'

अमिताभ बच्चन बोले 'दीवार फिल्म के इस डायलॉग को कभी नही भुला सकता!'
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर जब भी किसी का कोई वीडियों या फोटो अच्छा लगता है तो वह उसको अपने फैन्स के साथ जरुर शेयर करते हैं| हाल ही में अभिनेता ने डांस प्लस 4 के 'फील क्रू' के डांस वीडियो को अपने इनस्टग्राम पर शेयर किया है, इसमें प्रतिभागी 1975 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'दीवार' का लोकप्रिय डायलॉग बोलता नज़र आ रहा है, इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

बता दें कि अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' को यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित किया था। इसमें उनके साथ शशि कपूर, निरूपा रॉय, नीतू सिंह और परवीन बाबी भी अहम भूमिका में नज़र आए थे| वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "दीवार ... कभी नहीं सोचा था कि सलीम-जावेद के लिखे इस डायलॉग को इतना लोकप्रिय कर दिया जाएगा।' अभिनेता के फैन्स इस वीडियो को देखकर कमेंट बॉक्स में अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-



अमिताभ बच्चन कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो ' में आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे, यह फिल्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ की गई थी। आने वाले समय में वह अयान मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में नज़र आने वाले हैं। बिग बी के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load