वीडियो शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना बोले 'मेरे गिग्स पर लोगों की हूटिंग मिस करता हूँ'

वीडियो शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना बोले 'मेरे गिग्स पर लोगों की हूटिंग मिस करता हूँ'
आज के समय में आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड की हिट मशीन के रूप में जाना जाता है, वह बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट पे हिट फिल्मों के द्वारा लोगों का मनोरंजन करते नज़र आए हैं। छोटे पर्दे से अपने सफर की शुरुवात करने वाले आयुष्मान आज हिंदी सिनेमा के सफल अभिनेताओं में से एक हैं| इस समय अभिनेता अपने लाइव परफॉर्मेंस को बहुत याद कर रहे हैं, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने एक पिछले गिग्स की एक वीडियो साझा की है, जिसको सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

आयुष्मान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मैं स्टेज को याद करता हूँ, मुझे अपने गिग्स पर हुटिंग करते हुए लोगों की बहुत याद आ रही है। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ के हाथों को छूना याद आता है। आज भी मुझे याद हैं, जब मैं पूर्वी यूरोप में कहीं एक स्थानीय कलाकार की भीड़ का हिस्सा था।" इस पोस्ट पर उनके दोस्त और फैन्स काफी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-



आयुष्मान खुराना को आखिरी बार बड़े पर्दे पर हितेश केवल्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में देखा गया था| इसमें उनके मजेदार किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है| आने वाले समय में वह, राज शांडिल्य के द्वारा निर्देशित की गई फिल्म 'गूगली' में लोगों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं, इसके अलावा अभिनेता वर्तमान समय में अभिषेक कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी, सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load