कैटरीना से लेकर करीना कपूर तक बॉलीवुड ने इस अंदाज़ में किया क्रिसमस सेलिब्रेट

कैटरीना से लेकर करीना कपूर तक बॉलीवुड ने इस अंदाज़ में किया क्रिसमस सेलिब्रेट
दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का जश्न बड़ी धूम-धाम से मनाया गया, बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक हर किसी ने इस खास दिन को खूबसूरत तरीके से एन्जॉय किया है| बॉलीवुड सेलेब्स ने इस खास दिन को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया और इसकी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा की हैं| सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने परिवार के सदस्यों और खास दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी का मजा लिया, जिसमें करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा कपूर के साथ पहुंचीं तो वहीं कुणाल खेमू अपनी पत्नी सोहा अली खान के साथ यहां पहुंचे।

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना से लेकर सलमान खान, रितेश देशमुख, हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा और बच्चे अगस्त्य के साथ, प्रियंका चोपड़ा जोनस,मलाइका अरोड़ा, माधुरी दीक्षित, और अनन्या पांडे जैसे मशहूर सेलेब्स ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर की है| इनको सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये कुछ पोस्ट-













इन सभी के अलावा हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक करने वाली नव्या ने भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और उनके दोनों बच्चे अगस्त्या नंदा और नव्या नंदा दिखाई दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load