कोरोना काल के बीच शुरू हुई सोनम कपूर की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग!

कोरोना काल के बीच शुरू हुई सोनम कपूर की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग!
हाल ही में अनिल कपूर की नई फिल्म 'एके वर्सेज एके' में अभिनय की लोगों ने जमकर सराहना की थी, अगर इस फिल्म को लोगों का इतना प्यार मिल रहा है तो उसकी सबसे बड़ी वजह इसके मुख्य कलाकार अनिल कपूर थे, उन्होंने हर सीन में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का प्रदर्शन किया है| दूसरी और अब उनकी बेटी सोनम कपूर ने भी स्कॉटलैंड में अपनी आगामी क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग शुरू कर दी है| इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है, इस खबर को सुनने के बाद अभिनेत्री के फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

शोम मखीजा के निर्देशन में कोरोना संकट के बीच कोरियाई फिल्म 'ब्लाइंड' के हिंदी रिमेक की शूटिंग स्कॉटलैंड के ग्लासगो फिल्मसिटी में शुरू हो चुकी है| इस फिल्म में सोनम एक दृष्टिहीन लड़की के किरदार में नज़र आएंगी| इसकी पूरी टीम बड़ी मुश्किल से कोरोना वायरस के कारण साईट पर पहुंची है, क्योंकि इस समय बाहर की उड़ाने भी बंद कर दी गई हैं| देखिये-



सोनम आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नज़र आई थी, इसमें उनके किरदार की दर्शकों ने खूब सराहना की थी| अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आती हैं और अपनी पोस्ट के जरिये फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं|

End of content

No more pages to load