बिग बॉस 14: जैस्मिन और अली के साथ फिर भिड़ी राखी सावंत, देखिये वीडियो!

बिग बॉस 14: जैस्मिन और अली के साथ फिर भिड़ी राखी सावंत, देखिये वीडियो!
बिग बॉस 14 के घर में राखी सावंत का बर्ताव अब सभी घर वालों को तंग करने लगा है, परन्तु दर्शकों को उनकी नोटंकी काफी पसंद आ रही है| वह हर समय हंसी मजाक करती रहती हैं, लेकिन ये सब घर वालों को पसंद नही आ रहा| हाल ही में शो मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज़ किया है जिसमें राखी, अली गोली के साथ पंगा लेती दिखाई दे रही हैं।

कुछ समय पहले ही राखी ने एक टास्क में राहुल महाजन की धोती फाड़ दी थी जिसके बाद घर वालों ने उनको आड़े-हाथों लिया था। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अली, जैस्मिन को गाल पर किस रहे हैं, उनकी इस हरकत पर राखी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, "अली जी लव लपाटा करते रहते हो आप यहां, इसके बाद अली ने जवाब देते हुए कहा 'मेरी जान है वो आई लव हर|

राखी ने एक बार फिर उनके साथ मजाक करते हुए कहा, जैस्मिन आपकी गर्लफ्रेंड हैं तो आप ये सब करोगे। इस पर अली कहते हैं 'आप कौन होती है किसी के बारे में कुछ भी बोलने वाली, पागल औरत.. अब मैं इसे बहुत टॉर्चर करूंगा मैं मुंह पर बोल रहा हूँ।" इन दोनों के बाद आने वाले टास्क में जैस्मिन और राखी को भी लड़ते हुए देखा जा सकता है| देखिये





बिग बॉस के आने वाली एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि नए साल में घर के अंदर राखी ओर किस-किस के साथ पंगे लेने वाली हैं| इस बार पुराने और नए घर वालों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है, इस लोकप्रिय शो का विजेता कौन होगा ये तो समय ही बताएगा|

End of content

No more pages to load