जैसलमेर में 'बच्चन पांडे' की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार करेंगे टीम को बाद में जॉइन!

जैसलमेर में 'बच्चन पांडे' की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार करेंगे टीम को बाद में जॉइन!
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' की पूरी कास्ट के साथ जैसलमेर में पहुंच चुकी हैं और आज उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है| कुछ समय पहले प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया था कि टीम लोकेशन पर पहुंच गई है| हाल ही में कृति ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है| सूत्रों की मानें तो इसके मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार बाद में पूरी कास्ट को जॉइन करेंगे|

कृति सैनन के कोरोना नेगटिव होने के बाद 'बच्चन पांडे' पहली फिल्म होगी, पहले यह साल 2020 में रिलीज़ होने वाली थी परन्तु कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया था| इसमें अक्षय कुमार एक गैंगस्टर के किरदार में नज़र आने वाले हैं जो ऐक्टर बनना चाहता है और कृति सैनन एक जर्नलिस्ट के किरदार में नज़र आएंगी, जो आने वाले समय में फिल्म निर्देशक बनना चाहती है| देखिये-



बता दें कि फ़रहाद सामजी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार और कृति सैनन के अलावा अरशद वारसी, प्रतीक बब्बर, पकंज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। पंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी के लिए यह पहला मौका होगा जब वह अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर एक साथ काम करते दिखाई देंगे|

End of content

No more pages to load