रेमो डिसूजा हार्ट अटैक के बाद जिम में पसीना बहाते आए नज़र, देखिये वीडियो!

रेमो डिसूजा हार्ट अटैक के बाद जिम में पसीना बहाते आए नज़र, देखिये वीडियो!
हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कोरियॉग्रफर और निर्देशक रेमो डिसूजा का स्वास्थ्य काफी हद तक ठीक हो गया है। हाल ही में उन्होंने वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा किया है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है| इसमें वह जिम के अंदर हार्ड वर्क करते हुए नज़र आ रहे हैं|

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन्स्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में वह दोनों हाथों में डंबल्स लेकर बाइसेप्स वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। कोरियॉग्रफर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "कमबैक हमेशा सेटबैक से ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है। आज ही शुरुआत की है, धीरे धीरे ही सही, पर शुरुआत तो है।" उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में रेमो डिसूजा कोरियॉग्राफ कर चुके है। इसके अलावा वह कई रिऐलिटी शो में जज के रूप में भी नज़र आते हैं, उन्हें अपनी फिल्मों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'ये जवानी है दीवानी', 'एबीसीडी 2', 'बाजीराव मस्तानी' के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है|

End of content

No more pages to load