एक दूसरे के हुए वरुण धवन और नताशा दलाल, पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने ऐसे दी बधाई!

एक दूसरे के हुए वरुण धवन और नताशा दलाल, पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने ऐसे दी बधाई!
हिंदी सिनेमा के प्रतिभावान अभिनेता वरुण धवन ने उनकी स्कूल टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से रविवार के दिन यानि 24 जनवरी 2021 को सभी घर वालों की उपस्थिति में शादी कर ली है| इस लव बर्ड की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, अभिनेता ने भी एक प्यारी सी तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की है जिसके उपर पूरा हिंदी सिनेमा अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है|

इन तस्वीरों में वरुण और नताशा दोनों ही सिल्वर आउटफिट में काफी आकर्षक और मोहक दिखाई दे रहे हैं| एक तस्वीर में दोनों हाथों में हाथ डाले शादी के मंडप के फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेता के पापा डेविड धवन भी नज़र आ रहे हैं| इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा कि, "जीवन भर का प्यार आधिकारिक हो गया|" कमेंट बॉक्स में अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, वाणी कपूर, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, एमी जैक्सन, फातिमा सना शेख जैसे कलाकार इन दोनों को आने वाले समय के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरुण और नताशा पिछले साल ही शादी करने जा रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते उनकी शादी की डेट अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दी गई थी| लेकिन अब दोनों ने अलीबाग के शानदार होटल में अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की उपस्थिति में शादी कर ली है| बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक यह दोनों अब मुंबई में अपने बाकि दोस्तों के लिए एक धमाकेदार पार्टी का आयोजन करने वाले हैं|

End of content

No more pages to load