रिपब्लिक डे पर विक्की कौशल देंगे तौफा, ये फिल्म होगी थियेटर्स में रिलीज़!

रिपब्लिक डे पर विक्की कौशल देंगे तौफा, ये फिल्म होगी थियेटर्स में रिलीज़!
बॉलीवुड के नैशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता विकी कौशल के पास इस समय अनेक मजेदार फिल्में हैं। अगर आपको पता हो साल 2019 में रिलीज़ हुई 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' उस साल की सबसे फिल्मों में से एक थी, अब इसको फिर से 26 जनवरी 2021 को रिपब्लिक डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है|

बता दें कि एक बार फिर से दर्शक 'हाउ द जोश' डायलॉग की गूंज सुनेंगे, 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नज़र आए हैं| इसमें उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शकों का काफी प्यार प्राप्त हुआ था| हाल ही में तरन ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'री: द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी, जिसने 2019 में दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की, वो रिपब्लिक डे के मौके पर कल सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होगी।" इस खबर के सामने आते ही विक्की के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं| देखिये-



विकी कौशल आने वाले समय में फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में नज़र आने वाले हैं। इसमें वह महाभारत के महान और अमर योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2021 में शुरू की जाएगी, इसको 3 पार्ट में रिलीज़ किया जा सकता है जिसमें अश्वत्थामा को मॉर्डन दिनों के एक सुपरहीरो के तौर पर दिखाया जाएगा। कुछ दिनों पहले इसके दो शानदार पोस्टर जारी किए गए थे, जिसको काफी पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load