दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर आई सनी देओल की प्रतिक्रिया!

दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर आई सनी देओल की प्रतिक्रिया!
अगर आपको पता हो देश की राजधानी दिल्ली में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों और पुलिस के बीच काफी हिंसा देखने को मिली। मीडिया खबरों के मुताबिक लाल किले पर झंडा फहराने के मामले को लेकर पंजाबी अभिनेता सिंगर दीप सिद्धू का नाम सामने आया था जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके उपर जुबानी तीर चलाने लगे थे। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने ट्विटर पर दीप के साथ उनका नाम जोड़ने पर अपनी प्रतिकिया दी है|

सनी देओल ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "आज लाल किले पर जो हुआ, उसे देखकर मन बहुत दुखी हुआ है। मैं पहले भी 6 दिसंबर को ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है। जय हिन्द।" अभिनेता का यह ट्विट इस समय काफी वायरल हो रहा है| देखिये-



अगर दीप सिद्धू की बात करें तो वह किसान आंदलोन के समर्थन में शुरुवात से ही खड़े हैं। खबरों के अनुसार जब सनी देओल ने 2019 में पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था तो उस समय तक सिद्धू उनके दोस्त थे। अभिनेता ने पिछले साल दिसंबर में ही किसानों के आंदोलन में शामिल होने के बाद से ही सिद्धू से दूरी बनानी शुरू कर दी थी| किसान आंदोलन में आया यह नया मोड़ कहाँ जाकर खत्म होगा ये तो समय ही बताएगा|

End of content

No more pages to load