कपिल शर्मा के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म!

कपिल शर्मा के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म!
अगर आप कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है, हाल ही में उनके घर नन्हा मेहमान आया है। आज उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म‍ दिया है, कपिल ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैन्स को दी है| इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में उनको बधाई और नन्हे मेहमान को आने वाले जीवन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं|

कपिल शर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "नमस्कार, आज सुबह हमारे घर बेटे ने जन्म लिया। भगवान की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, आशीर्वाद और प्रार्थना। आई लव यू ऑल गिन्नी और कपिल।" इस पोस्ट के बाद फैन्स लड़के की फोटो देखने के लिए बेताब नज़र आ रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने साल 2018 दिसंबर में शादी कर ली थी| गिन्नी ने 10 दिसंबर 2019 में एक लड़की को जन्म दिया था जिसका नाम अनायरा शर्मा है| अब उनको दूसरा बच्चा लड़का हुआ है, कपिल के फैन्स उसका नाम जानने के लिए उत्सुक हैं|

End of content

No more pages to load