'धाकड़' के सेट से कंगना रनौत का धमाकेदार एक्शन वायरल, देखिये!

'धाकड़' के सेट से कंगना रनौत का धमाकेदार एक्शन वायरल, देखिये!
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इस समय रजनीश घई के आगामी प्रोजेक्ट 'धाकड़' की तैयारियों में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान किया गया था, हाल ही में इसके सेट कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं जिनको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| कंगना ने भी ट्विटर पर फैन्स के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा की है और सभी टीम मेम्बर्स को धन्यवाद कहा है|

ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीरों में कंगना एक्शन सीन शूट करने के लिए रिहर्सल करती दिखाई दे रही हैं| पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "यह मेरी टीम के लिए एक प्रशंसात्मक ट्वीट है, वे कोयला खदानों में एक एक्शन सीक्वेंस के लिए महीनों से प्रिपेयर कर रहे हैं, जबकि मैं गेस्ट अपीयरेंस सिर्फ एक आलसी रिहर्सल करती हूँ|" अभिनेत्री के फैन्स उनके इस अंदाज़ को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में अपनी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' को बड़े पर्दे पर 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ किया जाएगा। कुछ समय पहले कंगना ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी, इसमें वह हाथों में तलवार लिए लाशों के ढेर के साथ नज़र आई थी| इसमें कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल व दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं| वह सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में भी दिखाई देने वाली हैं|

End of content

No more pages to load