'टॉय बाइक' पर बैठे अमिताभ बच्चन का चुलबुला अवतार वायरल!

'टॉय बाइक' पर बैठे अमिताभ बच्चन का चुलबुला अवतार वायरल!
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के द्वारा फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं| हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसको देख उनके फैंस कमेंट बॉक्स में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं| इस तस्वीर में वह तीन-पहिए वाली 'टॉय बाइक' पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, अभिनेता का यह शरारती अंदाज़ सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है|

अगर आपको याद हो अभिनेता का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था, लोगों की दुआओं और डॉक्टर्स की देखभाल के कारण इस समय परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं| हाल ही में अमिताभ ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "कान में संगीत, टॉय बॉय काम करने के लिए सेट पर अपनी गाड़ी से आते हुए, यूहू।" इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स बड़े मजेदार कमेंट कर रहे हैं| देखिये-



अमिताभ बच्चन के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफ़री निर्देशित 'चेहरे' में नज़र आने वाले हैं। हिंदी सिनेमा प्रेमी इस समय उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load