उदयपुर में 'फोन भूत' की गैंग के साथ मस्ती करती दिखी बॉलीवुड की बार्बी गर्ल!

उदयपुर में 'फोन भूत' की गैंग के साथ मस्ती करती दिखी बॉलीवुड की बार्बी गर्ल!
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ इस समय राजस्थान के उदयपुर में आगामी हॉरर कॉमेडी प्रोजेक्ट 'फोन भूत' की शूटिंग में व्यस्त हैं| हाल ही में बार्बी गर्ल ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह सह-कलाकार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मस्ती के मुड़ में दिखाई दे रही हैं। इसको देखने के बाद अभिनेत्री के फैन्स शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

कैटरीना ने इन्स्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह एक झील के किनारे 'फोन भूत' टीम के साथ मनोरम दृश्य का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं| अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "गैंग|" इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं, जबकि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इसका निर्माण कार्य संभाल रहे हैं। देखिये-



इसके अलावा कैटरीना, रोहित शेट्टी निदेशित 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं। इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन भी कैमियो किरदार में दिखाई देने वाले हैं, अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load