तापसी पन्नू स्टारर 'लूप लपेटा' से ताहिर भसीन का आकर्षक फर्स्ट लुक जारी!

तापसी पन्नू स्टारर 'लूप लपेटा' से ताहिर भसीन का आकर्षक फर्स्ट लुक जारी!
वर्तमान समय में तापसी पन्नू अभिनीत 'लूप लपेटा' काफी सुर्ख़ियों में चल रही है, इसमें उनके साथ युवा अभिनेता ताहिर राज भसीन भी मुख्य भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक लोगों के साथ साझा किया था जिसको सोशल मीडिया यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई थी| हाल ही में इस फिल्म से ताहिर ने अपना फर्स्ट लुक इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया है|

इस लुक में ताहिर भसीन लाल टी-शर्ट के उपर शर्ट पहने और एक हाथ में पीछे की तरफ कैरी बैग पकड़े काफी आकर्षक दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता का यह बिंदास अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं, 'लूप लपेटा' एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है। यह साल 1998 में आई एक जर्मन-थ्रिलर फिल्म 'रन लोला रन' का हिंदी रीमेक हैं। देखिये-



सोनी पिक्चर्स इंडिया और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'लूप लपेटा' का निर्देशन कार्य आकाश भाटिया संभाल रहे हैं। मीडिया खबरों की मानें तो पहले यह फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से इसको पोस्टपोन कर दिया गया था। हिंदी सिनेमा प्रेमी इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load