राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'रूह आफजा' अपने टाइटल के कारण पिछले काफी समय से सुर्ख़ियों में चल रही थी| जिसके बाद इसका नाम मेकर्स ने बदलकर 'रूही' कर दिया था| 15 फरवरी को जान्हवी ने इसका मोशन पोस्टर इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा करते हुए, इसकी रिलीज़ के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी थी| हाल ही में जिओ स्टूडियो ने यूट्यूब इसका मनोरंजन से भरपूर ट्रेलर शेयर किया है जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|
जान्हवी कपूर ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कहा था कि, "इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है, ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही हैं|" अब ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि राजकुमार राव एक बार फिर अपने मजेदार किरदार के द्वारा दर्शकों को हंसने के लिए तैयार हैं। दूसरी और अपनी शानदार कॉमेडी के लिए लोकप्रिय वरुण शर्मा भी भूत बनकर काफी मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं जाह्नवी इसमें एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जिसके अंदर चुडैल रहने लग जाती है| देखिये ट्रेलर-
रूही' में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा के अलावा, पंकज त्रिपाठी, एलेक्स ओनेल, सीमा पाहवा, आमना शरीफ़ और रोनित रॉय जैसे कलाकार अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं| यह पिछले साल रिलीज़ होने वाली थी परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते इसको पोस्टपोन कर दिया गया था| अब यह 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि के दिन बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने के लिए तैयार है| हिंदी सिनेमा प्रेमी इसके रिलीज़ होने के उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर 'रूही' का एंटरटेन्मेंट से भरपूर ट्रेलर रिलीज़!
-
Tuesday, February 16, 2021


