अब सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की 'शेरशाह' और अदिवि शेष की 'मेज़र' की होगी भिडंत!

अब सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की 'शेरशाह' और अदिवि शेष की 'मेज़र' की होगी भिडंत!
जब से कोरोना महामारी ने भारत में ढील पकड़ी है तभी से मशहूर फिल्म मेकर्स और निर्माता अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की रिलीज़ डेट का ऐलान कर रहे हैं| अब बॉलीवुड के युवा प्रतिभावान अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा स्टारर 'शेरशाह' के प्रदर्शन की घोषणा भी कर दी गई है। अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए इस बारे में फैन्स को जानकारी दी है| खबरों की मानें तो इसकी भिडंत 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक से 'मेज़र' से होने वाली है|

विष्‍णु वर्धन के निर्देशन में तैयार 'शेरशाह' भारतीय सेना के शौर्य का प्रदर्शन करती नज़र आने वाली है, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा पिछले काफी समय से इसको शूट करने में व्यस्त थे| यह फिल्म 1999 में हुए कारगिल वॉर के योद्धा विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है| वहीं 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक 'मेज़र' भी उसी दिन 2 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली है, इसमें साउ‍थ के एक्‍टर अदिवी शेष मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| देखिये-





विक्रम बत्रा की जीवनी पर आधारित 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा किआरा आडवानी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वहीं 'मेज़र' की बात करें तो इसका निर्देशन शशि किरण टिक्का कर रहे हैं, साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू इसका निर्माण कार्य सम्भाल रहे हैं। अदिवी शेष के अलावा शोभिता धूलिपाला और सई मांजरेकर जैसे कलाकार इसमें अहम किरदारों में नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों में किसको दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार प्राप्त होता है ये तो समय ही बताएगा|

End of content

No more pages to load