बॉलीवुड क्वीन के उपर मुंबई पुलिस ने दर्ज़ किया धोखाधड़ी और कॉपीराइट का केस!

बॉलीवुड क्वीन के उपर मुंबई पुलिस ने दर्ज़ किया धोखाधड़ी और कॉपीराइट का केस!
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ समय पहले अपने अगले प्रोजेक्ट 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' का ऐलान कर दिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए फैन्स के साथ साझा की थी| अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री के उपर अपनी इस नई फिल्म की घोषणा के बाद चोरी करने का आरोप लगा है|

इस फिल्म की घोषणा करते हुए कंगना ने कमल जैन के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसने 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म 'मणिकर्णिका' को प्रोड्यूस किया था| हुआ यूँ कि 'मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा' का ऐलान होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने 'दिद्दा : द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर' के लेखक आशीष कौल को भी शुभकामनाएँ देनी शुरू कर दी थी।

अब मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है, सूत्रों के अनुसार 'दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर' के लेखक ने उनके खिलाफ यहां की एक स्थानीय अदालत में कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद ही कंगना के उपर यह कारवाई की गई है| एऍनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया है| देखिये-



कुछ समय पहले पत्रकारों से बात करते हुए आशीष ने बताया था कि कोरोना और लॉकडाउन के समय उन्होंने अभिनेत्री से अपनी किताब के हिन्दी संस्करण का पैरा लिखवाने के लिए मेल किया था। परन्तु मुझे बाद में पता चला है कि इसकी पूरी कहानी को ही चोरी कर लिया गया है| हमेशा सच्चाई के लिए लड़ने वाली कंगना रनौत ने मेरे अधिकारों का हनन किया है।

दिद्दा के बारे में बात करें तो वह कश्मीर की रानी थीं, जिसने महमूद गजनवी को दो बार युद्ध में हराया था। इनकी बहादुरी की कहानी इतिहास के पन्नों पर आज भी दर्ज है, वह कश्मीर की पहली महिला शासिका, लोहार वंश की राजकुमारी और उत्पल वंश की रानी थी। फिल्म 'मणिकर्णिका' की सफलता के बाद एक बार फिर कंगना रनौत, कमल जैन के साथ काम करती दिखाई देने वाली हैं।

End of content

No more pages to load