प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने की ओस्कार्स 2021 नॉमिनेशंस घोषणा!

प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने की ओस्कार्स 2021 नॉमिनेशंस घोषणा!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 15 मार्च को 93वें अकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा की है| इस पूरे प्रोग्राम को लोगों के सामने लाइव स्ट्रीम किया गया था, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका ने भी कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की हैं| इनमें वह अपने पति निक जोनस के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं, सोशल मीडिया यूजर्स इनको देखने के बाद अपनी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

इन तस्वीरों में प्रियंका और निक ऑस्कर ट्रॉफी की रिप्लिका लेकर भागते भी नज़र आ रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, " एक रास्ता या दूसरा ... ...सभी प्रत्याशियों को बधाई। और इस अवसर के लिए @theacademy का शुक्रिया। @gregwilliamsphotography आप हमारे उन्मत्त सोमवार में सही बैठते हैं। चित्रों के लिए धन्यवाद|" अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही पति निक जोनस के साथ अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस खास मौके पर प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की थी, जो उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद की गई थी।

बता दें कि इस लव बर्ड ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर ली थी| फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ नज़र आई थी|

End of content

No more pages to load