सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद ऐसी थी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया!

सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद ऐसी थी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया!
कल यानि 18 मार्च 2021 को भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टी-20 मैच खेला गया था| इस मुकाबले में अपना डेब्यू कर रहे युवा क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव 57 रन बनाकर अम्पायर के गलत फैसले का शिकार हो गए| सैम करन की गेंद पर यादव का कैच सीमा रेखा के पास डेविड मलान ने पकड़ा था|

थर्ड अम्पायर के आउट देने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी ट्वीट करते हुए अपनी नाराज़गी जाहिर की थी| अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "माफ करें लेकिन डेविड मलान ने मेरे हिसाब से पूरी तरह छोड़ दिया था.... गेंद जमीन पर थी! मेरा मतलब है, चलो यार|" इस पोस्ट को देखने के बाद अभिनेता के फैन्स और भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स भी कमेंट बॉक्स में अपनी नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



रणवीर सिंह के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में नज़र आने वाले हैं, यह फिल्म 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऊपर आधारित है।

इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं| उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load