बॉलीवुड के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन हुए कोराना के शिकार, फैन्स को दिया ये संदेश!

बॉलीवुड के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन हुए कोराना के शिकार, फैन्स को दिया ये संदेश!
कुछ समय पहले हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता रणबीर कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, परन्तु अभिनेत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी| अभी-अभी खबर मिली है कि बॉलीवुड के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, इस बात की जानकारी अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है|

रणबीर के संक्रमित होते ही बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली भी इस बीमारी का आसान शिकार हो गए थे, जिसके बाद उनकी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग को रोक दिया गया था| अब कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "पॉजिटिव हो गया हूँ, दुआ करो|" अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं| देखिये-



कार्तिक के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2' और कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित फिल्म 'दोस्ताना 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं| मीडिया खबरों के अनुसार इन फिल्मों को जल्द रिलीज़ किया जाएगा, ताकि लोगों का ध्यान कोरोना महामारी से हटाया जा सके और उनका मनोरंजन किया जाए|

End of content

No more pages to load