एजाज खान से ड्रैग केस में पूछताछ के बाद एनसीबी अधिकारीयों ने किया गिरफ्तार!

एजाज खान से ड्रैग केस में पूछताछ के बाद एनसीबी अधिकारीयों ने किया गिरफ्तार!
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी इस मामले की जांच कर रही है। एनसीबी की टीम कई बॉलीवुड सितारों से पूछताछ कर चुकी है और कई जगह छापेमारी भी की गई है। कुछ समय पहले ही अधिकारीयों ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर में छापेमारी की थी, इस कार्रवाई को बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट के सिलसिले में एनसीबी की पहले से चल रही जांच का ही हिस्सा माना जा रहा था।

हाल ही में एजाज खान से ड्रग्स केस में एनसीबी ने पूछताछ करने के बाद हिरासत में लिया है| बता दें कि पहले उनके अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी और जब वह राजस्थान से मुंबई आ रहे थे तो उनको हिरासत में ले लिया गया| एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद अभिनेता को गिरफ्तार किया है| देखिये-



इससे पहले बॉलीवुड सेलेब्स दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर भी मुंबई के एनसीबी जोनल ऑफिस पहुंचीं थी। दवा की जांच में शामिल होने के लिए एनसीबी द्वारा सभी अभिनेत्रियों को तलब किया गया था।

एनसीबी द्वारा जांच की जा रही ड्रग चैट में इन सभी हस्तियों के नाम सामने आए थे| अभी-अभी मिली खबरों के मुताबिक एजाज खान और बटाटा गैंग के बीच के संबंध होने के कुछ सबूत मिले हैं, जिसके बाद ही अभिनेता के उपर यह कारवाई की गई है|

End of content

No more pages to load