सुपरस्टार रजनीकांत को मिला भारतीय सिनेमा का ये सर्वोच्च पुरस्कार!

सुपरस्टार रजनीकांत को मिला भारतीय सिनेमा का ये सर्वोच्च पुरस्कार!
अभी-अभी मनोरंजन जगत से खबर आई है कि दिग्गज फिल्म स्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्विटर पर लोगों के साथ साझा की है| इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

कृषि मंत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ''मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है 5 सदस्यों की ज्यूरी आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन, बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है|'' सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपना सकारात्मक रिएक्शन दे रहे हैं| देखिये-





इस अवार्ड को भारतीय सिनेमा का पितामाह कहा जाता है, यह पुरस्कार भारत सरकार ने 1969 में देना शुरू किया था| इसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है, साल 2018 में यह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दिया गया था|

भारत के प्रधानमंत्री ने भी दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर रजनीकांत को शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "कई पीढ़ियों में मशहूर, विभिन्न भूमिकाएं और एक स्थायी व्यक्तित्व... रजनीकांत जी यह सभी आपके लिए है| यह बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं|"

End of content

No more pages to load