शादी के एक महीने बाद माँ बनने जा रही है ये अभिनेत्री, हनीमून पर दिखा बेबी बंप!

शादी के एक महीने बाद माँ बनने जा रही है ये अभिनेत्री, हनीमून पर दिखा बेबी बंप!
कुछ समय पहले ही अभिनेत्री दिया मिर्जा ने दूसरी बार शादी कर ली थी, पिछले साल प्रोड्यूसर साहिल संघा से अलग होने के बाद 15 फ़रवरी 2021 को दिया ने मुंबई के बिजनसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी कर ली थी| यह दोनों एक दुसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे, अब खबर आ रही है की अभिनेत्री माँ बनने वाली है| इस बात की जानकारी दिया ने इन्स्टाग्राम पर मालदीव हनीमून ट्रिप से बेबी बंप साझा करते हुए फैन्स को दी है|

जब से यह खबर सामने आई है सोशल मीडिया यूजर्स और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं| तस्वीर की बात करें तो दिया इसमें दिया बेबी बंप के उपर हाथ रखते हुए पोज़ देते हुए दिखाई दे रही हैं| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "धरती मां के साथ आज एक होकर बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही हूँ, जीवन की एक ऐसी शक्ति के साथ जो हर चीज की शुरुआत है| हर कहानियों में...लोरियां, गानें नए पौधे के और नई उम्मीद का खिलना, सभी सपनों में सबसे पवित्र सपना को अपनी कोख में पालना|" अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



अगर आपको पता हो दिया और साहिल संघा ने 2014 में शादी की थी और पिछले साल 2019 में दोनों अलग गो गए| वहीं वैभव रेखी की एक्स-वाइफ सुनैना से उन्हें एक बेटी भी है जिनका नाम समायरा है|

दिया के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'थप्पड़' में नज़र आई थी, आने वाले समय में वह तेलुगू फिल्म 'वाइल्ड डॉग' में दिखाई देने वाली हैं| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load