एनसीबी द्वारा ड्रग केस में गिरफ्तार हुए एक्टर एजाज़ खान को भी हुआ कोरोना वायरस!

एनसीबी द्वारा ड्रग केस में गिरफ्तार हुए एक्टर एजाज़ खान को भी हुआ कोरोना वायरस!
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी इस मामले की जांच कर रही है। एनसीबी की टीम कई बॉलीवुड सितारों से पूछताछ कर चुकी है, कुछ समय पहले एजाज़ खान से ड्रग्स केस में एनसीबी ने पूछताछ करने के बाद हिरासत में लिया था| बता दें कि पहले उनके अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी और जब वह राजस्थान से मुंबई आ रहे थे तो उनको हिरासत में ले लिया गया था| अभी-अभी खबर मिली है कि वह कोरोना महामारी का शिकार हो गए हैं|

कल यानि 4 अप्रैल को बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार भी इस महामारी से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को सभी सावधानियों को ध्यान रखते हुए क्वारंटाइन कर लिया था| एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुए अभिनेता एजाज़ खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ड्रग्स के पैडलर शादाब बटाटा से पूछताछ के बाद एजाज़ खान के उपर कारवाई की गई थी| एजाज़ उनसे ड्रग्स लेकर टीवी इंडस्ट्री सेलेब्स तक पहुंचाता था, यह सारी कारवाई वॉइस नोट के द्वारा होती थी| सूत्रों की मानें तो ऑर्डर मिलने के बाद अभिनेता रिकॉर्डिंग को डिलीट कर देता था|

इससे पहले बॉलीवुड सेलेब्स दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर भी मुंबई के एनसीबी जोनल ऑफिस पहुंचीं थी। दवा की जांच में शामिल होने के लिए एनसीबी द्वारा सभी अभिनेत्रियों को तलब किया गया था। एनसीबी द्वारा जांच की जा रही ड्रग चैट में इन सभी हस्तियों के नाम सामने आए थे|

End of content

No more pages to load