बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक और पारस छाबड़ा का म्यूजिक वीडियो सॉंग 'गलत' रिलीज़!

बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक और पारस छाबड़ा का म्यूजिक वीडियो सॉंग 'गलत' रिलीज़!
लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक और सीज़न 13 के मशहूर प्रतिभागी पारस छाबड़ा का म्यूजिक वीडियो सॉंग 'गलत' सोशल मीडिया पर रिलीज़ होते ही तहलका मचा रहा है| इस सेड सॉंग में दोनों की एक्टिंग लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है|

बता दें कि इस पंजाबी गाने को लोकप्रिय सिंगर असीस कौर ने अपनी मधुर आवाज़ दी है| इसका निर्माण कार्य विकास, राज फतेहपुर और सनी विक ने साथ मिलकर किया है, रुबीना दिलैक और पारस छाबड़ा के फैन्स इसको यूट्यूब पर देखने के बाद कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर इस गाने की एक छोटी सी वीडियो लोगों के साथ साझा की है| इसमें आप देख सकते हैं कि पारस, रुबीना को किसी अन्य लड़की के लिए धोखा देते दिखाई दे रहे हैं| अभी तक इस गाने को लोगों के काफी अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं|

End of content

No more pages to load