आमिर खान की बेटी इरा खान बॉयफ्रेंड के साथ ऐसे हुई लॉकडाउन के लिए तैयार!

आमिर खान की बेटी इरा खान बॉयफ्रेंड के साथ ऐसे हुई लॉकडाउन के लिए तैयार!
आमिर खान की बेटी इरा खान की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इरा लॉकडाउन के बीच अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। उनके फिल्मों में आने के भी कयास लगते रहे हैं, वह डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख चुकी हैं| उन्होंने इस वैलेंटाइन डे के हफ्ते में ही प्यार का इजहार पूरी दुनिया के सामने करते हुए अपने पाटनर नुपुर शिखरे के साथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया साझा की थी| हाल ही में इरा ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, इसमें वह अपने बॉयफ्रेंड को हग करते हुए नज़र आ रही हैं|

इरा खान ने प्रॉमिस डे के मौके पर नुपुर शिखरे से अपने दिल की बात कही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नुपुर शिखरे उनका फिटनेस ट्रेनर हैं| हाल ही में साझा की गई तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देखते नज़र आ रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखा एक छोटा सा कैप्शन लोगों का काफी ध्यान खीँच रहा है, जिसमें लिखा है, "रेडी फॉर लॉकडाउन|"



इरा खान को अक्सर सोशल मीडिया पर खुद की तस्वीर और वीडियो शेयर करते देखा गया है, इसके द्वारा वह अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं| कुछ समय पहले ही वह अपनी कजिन सिस्टर जयन मैरी की शादी में पहुंची थी और वहीं की कुछ तस्वीरें उन्होंने इन्स्टा पर साझा की है जिनमें उनके साथ नुपुर शिखरे भी नज़र आए थे|

End of content

No more pages to load