महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन का कंगना रनौत ने उड़ाया मजाक!

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन का कंगना रनौत ने उड़ाया मजाक!
पिछले साल 2020 से ही हम काफी कठिन समय से गुजर रहे हैं, जब नए साल की शुरुवात हुई थी तो सभी यही सोच रहे थे कि अब कोरोना महामारी भारत देश में खत्म हो जाएगा| तभी कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि होनी शुरू हो गई, मौजूदा स्थिति को देखते हुए, बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अभिनीत 'थलाइवी' के निर्माताओं ने इसके प्रदर्शन को रोकने का फैसला कर लिया था| वर्तमान समय में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन और धारा 144 लगा दी गई है|

कंगना ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए राज्य सरकार के इस फ़ैसले का मजाक उड़ाया है| इस समय महाराष्ट्र में अत्यावश्यक सेवाओं को आने-जाने की अनुमति है, और सभी लोगों से घर रहने का आग्रह किया है| मौजूदा स्थिति को देखते हुए कंगना ने एक मीम शेयर करते हुए महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन का खूब मजाक उड़ाया है| अभिनेत्री ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दरवाजा लगा हुआ है, उपर छत भी है परन्तु आस-पास कोई दिवार नही है| इस समय सोशल मीडिया पर सरकार के इस फ़ैसले को लेकर लोगों द्वारा काफी मजाक उड़ाया जा रहा है|



फिल्म 'थलाइवी' पहले 26 जून 2020 को रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोना और लॉकडाउन के कारण इस डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था| अब दोबारा से इसका प्रदर्शन रोक दिया गया है, मेकर्स की मानें तो जब तक हालात सामान्य नही होंगे इसको रिलीज़ नही किया जाएगा|

बॉलीवुड में अभी तक कोरोना वायरस अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, मनोज बाजपेयी, आमिर खान जैसे मशहूर कलाकार को अपना शिकार बना चूका है|

End of content

No more pages to load