कोरोना कहर: मशहूर कवि कुंवर बेचैन का निधन, कुमार विश्‍वास ने ऐसे दी जानकारी!

कोरोना कहर: मशहूर कवि कुंवर बेचैन का निधन, कुमार विश्‍वास ने ऐसे दी जानकारी!
अभी-अभी खबर मिली है कि महान गीतकार और कवि कुंवर बेचैन का कोरोना से लड़ते हुए निधन हो गया है| मीडिया खबरों की मानें तो उन्होंने आज नोएडा के कैलाश अस्‍पताल में अपने परिवार वालों की उपस्थिति में आखिरी सांस ली है| इस बात की जानकारी कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा की है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 अप्रैल को उन्‍हें दिल्‍ली से नोएडा के कैलाश अस्‍पताल में वेंटिलेटर पर लाया गया था। कुमार विश्वास ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है। मेरे कक्षा-गुरु, मेरे शोध आचार्य, मेरे चाचाजी, हिंदी गीत के राजकुमार, अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुँअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया। कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया|"



अगर आपको पता हो कुंवर बेचैन का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के उमरी गांव में हुआ था। वह गाज़ियाबाद के एम.एम.एच. महाविद्यालय में हिन्दी विभागाध्यक्ष रहे। वर्तमान समय में वह वह सबसे बड़े गीतकारों और शायरों में शामिल थे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे|

End of content

No more pages to load