तमिल इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक केवी आनंद का हुआ निधन, शोक में डूबा फ़िल्मी जगत!

तमिल इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक केवी आनंद का हुआ निधन, शोक में डूबा फ़िल्मी जगत!
वर्तमान समय में कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में रहने वाले लोगों की हालत खराब कर रखी है| कोविड के मामलों में अचानक हुई वृद्धि ने मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बना दिया है, आए दिन फिल्म मेकर्स अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग और रिलीज़ डेट को पोस्टपोन कर रहे हैं| हाल ही में तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक-सिनेमेटोग्राफर केवी आनंद का निधन हो गया है, 54 वर्षीय केवी आनंद को दिला का दौरा पड़ा था और अंत में उन्होंने परिवार वालों के सामने आखिरी साँस ली है|

बता दें कि शुक्रवार को जब केवी आनंद को हार्ट अटैक हुआ तो अचानक से उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था, रात 3 बजे उनका निधन हो गया| इस खबर के सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों उन्हें श्रद्धांजलि दी है|





साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "डायरेक्टर केवी आनंद के निधन की दुखद खबर के साथ दिन की शुरुआत हुई, बेहतरीन कैमरामैन, लाजवाब डायरेक्टर और बेहतरीन जेंटलमैन| सर आपको हमेशा याद और मिस किया जाएगा, आपके करीबियों के साथ मेरी संवेदनाएं, आपकी आत्मा को शांति मिले|"

End of content

No more pages to load