बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक भी हुई कोरोना का शिकार, फैन्स को कही ये बात!

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक भी हुई कोरोना का शिकार, फैन्स को कही ये बात!
टीवी शो 'छोटी बहू' और लोकप्रिय सीरियल बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक भी हाल ही में कोरोना महामारी की चपेट में आ गई हैं| इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है, इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

रुबीना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "मैं भी अब एक महीने बाद प्लाज्मा डोनेट करने के लिए एलिजिबल हो जाऊंगी, टेस्ट पॉजिटिव आया है| 17 दिनों के लिए होम क्वारंटीन पिछले 5 से 7 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना टेस्ट करवाएं|"



रुबीना दिलैक के इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित होते ही सभी के मन में उनके पति अभिनव शुक्ला चल रहे हैं| कुछ समय पहले ही दोनो का पहला म्यूजिक वीडियो मरजानियां रिलीज हुआ था| इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज़ दी थी, जिसको लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load