बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने दी कोरोना महामारी को मात, फैन्स को ऐसे किया धन्यवाद!

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने दी कोरोना महामारी को मात, फैन्स को ऐसे किया धन्यवाद!
कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में खूब तबाही मचा रही है, यह काफी तेज़ी से फेल रही है| इस महामारी से मनोरंजन जगत के कलाकार भी अपने आप को बचा नही पाए हैं और अनेक सेलेब्स इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं| कुछ समय पहले हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी कोरोना संक्रमित हो गई थी, हाल ही में उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में खुद की एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए लोगों को जानकारी दी है|

पूजा ने तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मैं पूरी तरह से ठीक हो चुकी हूँ और मूर्ख कोरोना के बट को लात मार दी है। मेरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।" इस खबर के बाद उनके फैंस जो लगातार उनके लिए दुआ कर रहे थे काफी खुश नज़र आ रहे हैं|



पूजा अपने अभिनय कौशल के द्वारा साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं| मीडिया सूत्रों की मानें तो वह सलमान खान स्टारर फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में दिखाई दे सकती हैं, परन्तु इसके बारे में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है|

End of content

No more pages to load