कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया!

कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने दी मजेदार  प्रतिक्रिया!
वर्तमान समय में भारत में चल रही कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों की ज़िंदगी तबाह कर दी है| हिंदी सिनेमा कलाकर भी इससे अपने आप को बचा नही पाए हैं, हाल ही में बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के लोकप्रिय अभिनेत्री कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है| इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने बड़े ही मजेदार अंदाज़ में इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है|

कंगना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मैडिटेशन करती दिखाई दे रही हैं| पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, "मैं थकी हुई और कमजोर महसूस कर रही हूं, बीते कुछ दिनों से मेरी आखों में जलन थी और मैं सोच रही थी कि हिमाचल जाऊँगी| कल मैंने अपना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और मुझे पता ही नहीं था कि ये वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा है| अब क्योंकि मुझे पता चल गया है मैं इसे नष्ट कर दूंगी, किसी भी चीज को खुद पर हावी होने मत दें|" इस मजेदार पोस्ट को पढ़ने के बाद अभिनेत्री के फैन्स कंमेंट् बॉक्स में उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं भेज रहे हैं|



अगर आपको पता हो कंगना के विवादित बयानों के बाद सोशल मीडिया हैण्डल ट्विटर ने उनका एकाउंट सस्पेंड कर दिया था| कुछ समय पहले ही अभिनेत्री के उपर पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी|

End of content

No more pages to load