ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की तस्वीर को आखिरकार रवीना टंडन ने खोज ही लिया!

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की तस्वीर को आखिरकार रवीना टंडन ने खोज ही लिया!
एक समय था जब बॉलीवुड में रवीना टंडन की अदाओं और खूबसूरती का कोई सानी नहीं था, हर कोई रवीना का दीवाना था| अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करती हैं, हाल ही में रवीना ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसको लोगों की काफी पसंद कर रहे हैं|

बता दें कि रवीना ने पुरानी यादें ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है, इसमें छोटी सी रवीना टंडन मुस्कुराहते हुए दिखाई दे रही है|

रवीना टंडन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए पोस्ट के कैपश्न में लिखा कि, "हीरा मिल गया, लेकिन थोड़ा लेट| जूही बब्बर ये फोटो ढूंढने के लिए शुक्रिया, चिंटू अंकल अपनी ऑटोबायोग्राफी के लिए मुझसे इस तस्वीर के बारे में पूछते रहते थे| पता नहीं कैसे ये ऑरिजिनल तस्वीर खो गई थी, अब मिल गई है, तो ये मैं हूं जो चिंटू अंकल के साथ उनकी शादी में खड़ी हूँ, काश मुझे ये तस्वीर पहले मिल गई होती|" अभिनेत्री के फैन्स कंमेंट् बॉक्स में अपनी इमोशनल प्रतिक्रिया दे रहे हैंं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया और अपने फैन्स को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए थे| अभिनेता के फैंस और परिवार वाले अक्सर उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनको याद करते रहते हैं|

रवीना के फिल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में प्रशांत नील निर्देशित पैन इंडिया फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आने वाली हैं| इसका टीज़र कुछ समय पहले रिलीज़ किया गया था, जिसको लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी|

End of content

No more pages to load