अकथित बॉयफ्रेंड विक्की कौशल को रोमांटिक अंदाज़ में किया कटरीना कैफ ने बर्थडे विश!

अकथित बॉयफ्रेंड विक्की कौशल को रोमांटिक अंदाज़ में किया कटरीना कैफ ने बर्थडे विश!
अगर आपको पता हो 5 अप्रैल को बॉलीवुड के युवा प्रतिभावान अभिनेता विक्की कौशल और खूबसूरत अदाकारा भूमि पेडनेकर कोरोना बीमारी से संक्रमित हो गए थे| इस बात की जानकारी दोनों ने अपने फैन्स को सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी| 6 अप्रैल को बॉलीवुड की बार्बी गर्ल यानि कैटरीना कैफ भी इस महामारी से ग्रसित हो गई थी| हाल ही में कैटरीना ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर अपने अकथित बॉयफ्रेंड विक्की कौशल को उनके 33वें जन्मदिन की बधाई दी है|

बता दें कि विक्की कौशल के फैन्स ने उनको सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी थी| उनकी कथित गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने भी बड़े रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है, अभिनेत्री ने विक्की की तस्वीर के साथ प्यार भरे अक्षरों में "हैप्पीएस्ट बर्थडे विक्की कौशल, तुम इसी तरह मुस्कुराते रहो" लिखा|



विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के कोरोना संक्रमित हो जाने से यूजर्स ने इन दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया था| इस बात के कयास पहले ही लगाए जा रहे थे कि विक्की के बाद क्या पता अभिनेत्री कैटरीना भी कोरोना पॉजिटिव हो जाएँ| इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर आती रहती हैं|

End of content

No more pages to load