आयुष्मान खुराना का शर्टलेस अवतार देख दीवानी हुई महिला फैन्स, ऐसा था पत्नी का रिएक्शन!

आयुष्मान खुराना का शर्टलेस अवतार देख दीवानी हुई महिला फैन्स, ऐसा था पत्नी का रिएक्शन!
हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता आयुष्‍मान खुराना वर्तमान समय में लोगों के दिलों में अलग जगह बना चुके हैं| अभिनेता की पत्नी ताहिरा कश्‍यप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी पसंद करती हैं, हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर आयुष्मान की एक शर्टलेस तस्वीर साझा की है| इसको देखने के बाद अभिनेता की महिला फैन्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं|

ताहिरा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में बारिश के मौसम के बीच आयुष्‍मान शर्टलेस होकर बुक पढ़ते दिखाई दे रहे हैं| अभिनेता का यह कातिल अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है| पोस्ट शेयर करते हुए ताहिरा ने कैप्शन में लिखा कि, "सभी चीजें जो मुझे पसंद हैं! चाय, किताब, लैम्‍प, स्‍टडी टेबल, बारिश और यह हॉट बॉय|"



आयुष्‍मान के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में वाणी कपूर के साथ 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नजर आने वाले हैं| इसके अलावा वह अनुभव सिन्‍हा निर्देशित 'अनेक' और अन्य प्रोजेक्ट 'डॉक्‍टर जी' में दिखाई देने वाले हैं| वहीं ताहिरा की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर अपना पक्ष रखती नज़र आती हैं|

End of content

No more pages to load