पति निक जोनस के गाल पर लिपस्टिक का निशान देख, ऐसा था प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन!

पति निक जोनस के गाल पर लिपस्टिक का निशान देख, ऐसा था प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन!
कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का पति निक जोनस के साथ हॉट अंदाज़ काफी वायरल हुआ था| उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की थी, यह बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स की थी| जिसको निक होस्ट कर रहे थे, हाल ही में प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपने लव की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके गले पर लगा लिपस्टिक का निशान लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है|

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले प्रियंका और निक अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश दिखाई देते हैं| अभिनेत्री ने पति की रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "उनके चेहरे पर मेरी लिपस्टिक, तुम्हें अभी से मिस कर रही हूँ|" इस लव बर्ड के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपना मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं|



प्रियंका बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के रेड कारपेट पर अपनी हॉट और ग्लैमरस ड्रेसिंग के कारण खूब चर्चाओं में रही थी| बता दें कि उन्होंने निक जोनस के साथ साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर ली थी| इसकी कुछ तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिनको काफी पसंद किया था|

End of content

No more pages to load