अपारशक्ति खुराना के घर बजने वाली हैं किलकारियां, पत्नी की बेबी बंप तस्वीर वायरल!

अपारशक्ति खुराना के घर बजने वाली हैं किलकारियां, पत्नी की बेबी बंप तस्वीर वायरल!
हाल ही में खबर मिली है कि बॉलीवुड में अपनी मजेदार एक्टिंग के लिए लोकप्रिय अभिनेता अपारशक्ति खुराना के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां बजने वाली हैं| अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर पत्नी आकृति खुराना के बेबी बंप की तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है| इसको सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

अपारशक्ति द्वारा सझा की गई तस्वीर में वह आकृति के बेबी बंप को किस करते दिखाई दे रहे हैं| अभिनेता ने बड़े ही मजेदार अंदाज़ के द्वारा कैप्शन में लिखा कि, "लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं|" उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट बॉक्स में मजेदार रिएक्शन में बधाई दे रहे हैं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपारशक्ति खुराना सितंबर 2014 में आकृति के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे और अब पूरे 7 साल बाद दोनों माँ-बाप बनने वाले हैं| अभिनेता की पोस्ट को देखने के बाद तुलसी कुमार, सान्या मल्होत्रा, मुक्ति मोहन, सुनील ग्रोवर और ताहिरा कश्यप जैसे सेलिब्रिटीज़ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load