आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज़ होने का फैन्स काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं| इसका निर्देशन कार्य सैफ अली खान और अजय देगन के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तान्हाजी' बना चुके ओम राउत सम्भाल रहे हैं| अभी-अभी खबर मिली है कि प्रभास के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट ने रिलीज़ से पहले ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है|
इस समय 'आदिपुरुष' अपनी स्टारकास्ट को लेकर खूब सुर्खियों में चल रही है| हाल ही में खबर मिली है कि इसके विजुएल इफेक्ट्स शॉट्स 8000 के पार हो गए हैं जबकि 'बाहुबली 2' की संख्या 2500 विजुएल इफेक्ट्स शॉट्स थी| इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक प्रभास के राम किरदार के अलावा इसमें कृति सैनन सीता के किरदार में और सैफ अली खान रावण जबरदस्त रोल में दिखाई देने वाले हैं| फिल्म मेकर्स वर्तमान समय में इसकी स्टार कास्ट का चयन कर रहे हैं, ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि इसके सभी किरदार लोगों के सामने कब प्रदर्शन होंगें|
प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' ने तोड़ा रिलीज़ से पहले ही 'बाहुबली 2' का ये अनौखा रिकॉर्ड?
-
Monday, June 14, 2021


