कश्मीर के बांदीपुरा में बीएसएफ जवानों के साथ भांगड़ा करते दिखे अक्षय कुमार!

कश्मीर के बांदीपुरा में बीएसएफ जवानों के साथ भांगड़ा करते दिखे अक्षय कुमार!
हिंदी सिनेमा खिलाड़ी अक्षय कुमार इस समय में कश्मीर में बीएसएफ जवानों के साथ समय बिता रहे हैं| अभिनेता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह जवानों के साथ भांगड़ा करते नज़र आ रहे हैं| मीडिया खबरों की मानें तो अभिनेता ने कश्मीर के बांदीपुरा के किसी गांव में स्कूल बनवाने के लिए एक करोड़ रुपये का दान किया है| बीएसएफ ट्विटर अकाउंट ने भी कुछ फोटोज फैन्स के साथ साझा की हैं|

अक्षय कुमार इन बेहतरीन पलों के दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और भारतीय सेना के जवानों का खूब हौंसला बढ़ाया है| बीएसएफ यूनिट फौजियों और वहां के लोगों के साथ मिलकर शानदार डांस भी किया| तस्वीरों की बात करें तो इसमें अक्षय के साथ बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं| पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि, "बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीमा प्रहरी को एक समारोह के दौरान पुष्पांजलि अर्पित, अभिनेता अक्षय कुमार भी डीजी बीएसएफ के साथ आए और शहीद बहादुरों को श्रद्धांजलि दी|" इसको देखने के बाद अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में उनके काम की जमकर सराहना कर रहे हैं|



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो अक्षय आने वाले समय में रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' में कैटरिना कैफ के साथ नज़र आने वाले हैं| इसके अलावा वह चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक ड्रामा 'पृथ्वीराज' में मानुषी छिल्लर के साथ नज़र आएँगे जसकी शूटिंग अभी शरू होनी बाकी है, अभिनेता आनंद राय की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान व धनुष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे|

End of content

No more pages to load