दुनिया में 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के निधन पर शोक में दिखा बॉलीवुड!

दुनिया में 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के निधन पर शोक में दिखा बॉलीवुड!
अभी-अभी खबर मिली है कि 'फ्लाइंग सिख' के नाम से लोकप्रिय एथलीट मिल्खा सिंह का कोविड 19 से लड़ते हुए निधन हो गया है| वह 20 मई को इस महामारी से संक्रमित पाए गए थे और 18 जून देर रात उन्होंने अपने परिवार वालों की उपस्थिति में आखिरी साँस ली है| इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छा गया है, सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं|

अगर आपको पता हो मिल्खा सिंह को 3 जून को ऑक्सीजन लेवल गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था| कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था, इसका दर्द भी शायद उनको अंदर ही अंदर परेशान कर रहा होगा|

हिंदी सिनेमा कलाकार जैसे शाहरुख खान, रवीना टंडन, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू और मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म में काम कर चुके फरहान अख्तर भी इस खबर के बाद काफी दुखी नज़र आ रहे हैं| देखिये इन सभी की पोस्ट-









वहीं बॉलीवुड के युवा प्रतिभावान अभिनेता फरहान ने मिल्खा सिंह के साथ वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "प्यारे मिल्खा सिंह, मेरे मन ये मानने को तैयार नहीं है कि आप अब नहीं रहे| आप हमारे लिए हमेशा जिंदा रहेंगे क्योंकि आपका दिल बड़ा था और आप जमीन से जुड़े हुए थे|" इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपना दर्द बयाँ कर रहे हैं|




End of content

No more pages to load