जन्मदिन पर विजय ने फैंस को दिया खास तोहफा, आगामी प्रोजेक्ट 'बीस्ट' का पोस्टर रिलीज़!

जन्मदिन पर विजय ने फैंस को दिया खास तोहफा, आगामी प्रोजेक्ट 'बीस्ट' का पोस्टर रिलीज़!
साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय सुपरस्टार विजय की आने वाली फिल्म 'बीस्ट' का उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं| बता दें कि अभिनेता आज अपना 47वां जन्मदिन परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस खास दिन पर उन्होंने एक खास तोहफा लोगों को दिया है| विजय ने फिल्म का पहला और दूसरा लुक ट्विटर पर शेयर किया है, जिसको देखने के बाद यूजर्स की ख़ुशी का ठिकाना नही रहा है|

अभिनेता के लुक की बात करें तो इसमें विजय राउडी अंदाज़ में हाथ में मशीन गन पकड़े हुए बड़े खूंखार लग रहे हैं| वहीं दूसरे में उनका आकर्षक अंदाज़ काफी पसंद किया जा रहा है, इसको देखने के बाद अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म फुल ऑफ एक्शन से भरपूर होने वाली है| अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|





नेल्सन द्वारा लिखित और निर्देशित इस प्रोजेक्ट के रिलीज़ होने का सिनेमा प्रेमी काफी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं| विजय आखिरी बार 'मास्टर' में विजय सेतुपति के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे| जिसको इसी साल जनवरी में बड़े पर्दे रिलीज़ किया गया था, इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और बाद में इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया गया था|

End of content

No more pages to load