तापसी पन्नू की 'शाबाश मिट्ठू' का राहुल ढोलकिया नही श्री जीत मुखर्जी करेंगें निर्देशन!

तापसी पन्नू की 'शाबाश मिट्ठू' का राहुल ढोलकिया नही श्री जीत मुखर्जी करेंगें निर्देशन!
बॉलीवुड की युवा प्रतिभावान अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' इस समय खूब सुर्ख़ियों में चल रही है| अगर आपको पता हो पहले इसका निर्देशन कार्य राहुल ढोलकिया सम्भालने वाले थे परन्तु अब उनकी जगह श्री जीत मुखर्जी ने ले ली है| इस खबर के सामने आते ही पूर्व निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक लम्बी चौड़ी स्टेटमेंट लोगों के साथ साझा की है|

भारत की महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' के निर्देशन का कार्यभार अब श्रीजीत मुखर्जी ने अपने कंधों पर ले लिया है| हाल ही में राहुल ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, " कुछ फिल्में होती हैं जिन्हें आप करना चाहते हैं, शाबाश मिट्ठू वो फिल्म थी| जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी थी तो मैंने फैसला लिया था कि ये फिल्म मुझे करनी है| यह डेढ़ साल पहले की बात है, मुझे ये जर्नी नवंबर 2019 में शुरू करनी थी, परन्तु अब मैं प्रिया एवन द्वारा लिखित इस कहानी का निर्देशन नही कर पाउंगा|"



तापसी पन्नू के फैन्स फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं| इसके अलावा अभिनेत्री 'हसीन दिलरुबा' और 'लूप लपेटा' जैसी फिल्मों में अपने अलग अलग किरदारों से लोगों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं।

End of content

No more pages to load